अंबिकापुर। लालमाटी स्थित केंद्रीय कृत रसोई में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। शहर और आस-पास के 200 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों के मध्यान्ह भोजन के लिए सड़े आलू से सब्जी बनाई जा रही थी। जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता ने सुबह 6:45 बजे जब रसोई का निरीक्षण किया तो वहां सड़े आलू से सब्जी बनती मिली। अगर यह सब्जी स्कूलों में बट जाती तो बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता था।
राकेश गुप्ता ने मौके पर मौजूद सुपरवाइजर को इसके लिए फटकार लगाई। जिपं सदस्य मामले की शिकायत कलेक्टर से करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व कलेक्टर ऋतु सेन ने केंद्रीयकृत रसोई की जांच के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जांच टीम बनाई थी। जिन्हें समय-समय पर रसोई का निरीक्षण करना था।