आधे से ज्यादा भारत में बारिश का कहर

देश के 11 राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा, बिहार, असम, झारखंड और उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई है। देश के आधे से अधिक क्षेत्रफल का प्रतिनिधित्व वाले इन राज्यों में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है।

चारधाम यात्रा प्रभावित:बारिश का सबसे अधिक कहर उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। भूस्खलन से दिल्ली-हरिद्वार हाइवे समेत प्रदेश के कई मार्ग बंद हो गए हैं। चार धाम और कैलाश मानसरोवर यात्रा भी प्रभावित हुई है। राज्य सरकार ने बद्रीनाथ यात्रा रोक दी है।

नदियां उफान पर : लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश और बिहार में गंगा, घाघरा, कोसी, सरयू, गंडक और शारदा नदियां पूरे उफान पर हैं। कई जगह नदियां खतरे के निशान तक पहुंच गई हैं।

बाढ़ की आशंका : नेपाल की तराई में भारी बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं असम में भी कई जिलों में बाढ़ का खतरा है।

24 घंटों में और वर्षा होगी : दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारंखड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण सुदूर कर्नाटक तथा केरल में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *