भोपाल। अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रदेश में बर्बाद हुई फसल से तबाह किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कलेक्टरों को 300 करोड़ स्र्पए आवंटित कर दिए हैं। यह जानकारी प्रमुख सचिव राजस्व अजय तिवारी ने देते हुए बताया कि राहत राशि किसानों के खाते में अगले 15 दिनों में आरबीसी की धारा 6,4 के तहत नुकसान के हिसाब से ऑनलाइन जमा हो जाएगी।
प्रदेश में अभी नीमच, पन्ना और टीकमगढ़ जिले में सर्वे कार्य चल रहा है। इन जिलों को भी रिपोर्ट आते ही राहत राशि जारी कर दी जाएगी। गौरतलव है प्रदेश में रबी फसल को बाजार मूल्य के हिसाब से करीब 1100 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिस पर जिलों के कलेक्टरों ने राहत के लिए 326 करोड़ रुपए की मांग राज्य शासन से की है।