65 से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगा नि:शुल्क अनाज : सीएम

रांची/चाईबासा/गुवा/किरीबुरू. राज्य में 65 वर्ष से अधिक उम्र के
लोगों को नि:शुल्क अनाज दिया जाएगा। सरकार जल्द इसकी पहल करेगी। एक माह के
भीतर पंचायत के मुखियाओं को सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

शहीदों के आश्रितों को सम्मान दिया जाएगा और झारखंडी परंपरा के तहत
तीर-धनुष रखने वाले लोगों को सरकार सम्मानित करेगी। ये घोषणाएं रविवार को
गुवा के फुटबाल ग्राउंड में आयोजित शहीदों की श्रद्धांजलि सभा के दौरान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। सीएम ने गुवा गोलीकांड में शहीद हुए आठ
लोगों के परिजनों को नियुक्ति पत्र भी दिया। सीएम ने कहा कि बंदगांव के
शहीद लाल सिंह मुंडा की पत्नी को नौकरी दी जाएगी।

सीएम के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग सभा से लौटते हुए सीएम के
हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उनके साथ शिबू सोरेन भी थे।
हेलिकॉप्टर ने गुवा से शाम 5.20 बजे रांची के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन,
खराब मौसम की वजह से पंद्रह मिनट बाद ही वापस लौट आया। बाद में वे सड़क
मार्ग से रांची रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *