किशोर अपराध में बढोत्तरी, वर्ष 2011 में 33887 नाबालिग हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली। वर्ष 2011 में देशभर में बलात्कार और हत्या जैसे अपराधों के
मामलों में 33 हजार से अधिक किशोरों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से
ज्यादातर 16 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के हैं।
यह आंकड़ा पिछले एक दशक में सर्वाधिक है।
गृह मंत्रालय के आंकड़ों के
अनुसार, वर्ष 2011 में में कुल 33387 किशोरों को गिरफ्तार किया गया जिसमें
से 16 से 18 वर्ष के 21657, 12 से 16 वर्ष के 11019 और सात से 12 वर्ष के
1211 नाबालिग शामिल हैं।
विभिन्न अपराधों के सिलसिले में वर्ष 2001 में
कुल 33628, 2002 में 35779, 2003 में 33320, 2004 में 30943, 2005 में
32681 किशोरों को गिरफ्तार किया गया।
वर्ष 2006, 2007, 2008, 2009 और 2010 में यह आंकड़ा क्रमश: 32145, 34527, 34507, 33642, 30303 रहा।
आंकड़ों से यह भी स्पष्ट होता
है कि किशोरों द्वारा बलात्कार के मामलों में भी बढोत्तरी हुई है। वर्ष
2011 में इस तरह के 1419 मामले दर्ज हुए जबकि 2001 में यह आंकड़ा 399 था।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने 16 दिसंबर को चलती बस में एक छात्रा से
सामूहिक बलात्कार की घटना में एक किशोर और पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार
किया है। इस छात्रा की बाद में मौत हो गई थी।
पिछले 10 वर्षों में
किशोरों द्वारा हत्या के मामलों में भी बढोत्तरी दर्ज हुई है। वर्ष 2001
में हत्या के मामलों में गिरफ्तार 531 लोग 18 वर्ष से कम की उम्र के थे
जबकि 2011 में यह आंकड़ा 888 रहा।
भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *