गुमला : नक्सली मंगल नगेसिया ग्रामीणों के बीच अपनी साख बनाने के लिए उनसे
टमाटर की खेती करवा रहा है। इसके लिए वह गांव की महिला मंडलों को राशि
उपलब्ध करा रहा है। इस बात का खुलासा रायडीह पुलिस के हत्थे चढ़े पीएलएफआई
नक्सली अमसू खड़िया ने किया है। अमसू खड़िया ने पुलिस को बताया कि जोनल
कमांडर मंगल नगेसिया ने कोठाटोली गांव की महिला मंडल को टमाटर की खेती करने
के लिए चालीस हजार रुपये दिया एवं महिलाओं से टमाटर की खेती से होने वाली
आय का कुछ हिस्सा संगठन को देने को कहा है। साथ ही गांव में शराब की बिक्री
पूरी तरह से बंद करने का फरमान भी जारी किया है। अमसू खड़िया ने यह भी
बताया टमाटर की खेती से ज्यादा आय नहीं होने के कारण मंगल नगेसिया को महिला
मंडल द्वारा पर्याप्त राशि नहीं दिये जाने के कारण महिलाओं को शराब बेचकर
भी संगठन को पैसा देने की चेतावनी दी जा रही थी। वहीं ग्रामीणों के सहयोग
तथा उसके एवं शनिचर खड़िया द्वारा पुलिस की गतिविधि की सूचना दिये जाने के
कारण मंगल नगेसिया द्वारा कोठाटोली में जोजो खड़िया के सुनसान घर में कैंप
संचालित किया जा रहा था। संगठन का हथियार एवं अन्य सामान उसी घर में रखा
जाता था। बीते 17 फरवरी की रात में माओवादियों के साथ मंगल नगेसिया के
दस्ते की मुठभेड़ होने के बाद दूसरे दिन मंगल अपने दस्ते के सदस्यों के साथ
कोठाटोली स्थित अपने कैंप में आया था, लेकिन पुलिस के आने की भनक मिलते ही
गोलीबारी करते हुए अपने अन्य साथियों के साथ भाग गया और वे दोनों पकड़े गए।
वहीं रायडीह पुलिस ने गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को सोमवार को जेल भेज दिया।