संघ कार्यकर्ताओं ने किया सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डेय पर हमला

अमेठी, 21 दिसम्बर (एजेंसी) उत्तर प्रदेश
के अमेठी शहर में आज मजबूत लोकपाल के समर्थन में हुए धरने के दौरान
मैग्सायसाय पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डेय की टिप्पणी
से आक्रोशित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर
दिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय रामलीला मैदान में मजबूत लोकपाल की
मांग के समर्थन में हुए धरने में संदीप पाण्डेय ने महात्मा गांधी की हत्या
के पीछे संघ का हाथ होने का आरोप लगाया और कहा कि देश के पांच बड़े धमाकों
में इस संगठन का हाथ होने के सुबूत मिले हैं लिहाजा उसे आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना चाहिये।
उन्होंने बताया कि पाण्डेय की इस बात पर वहां मौजूद संघ कार्यकर्ता भड़क गये और नारेबाजी करते हुए उन पर हमला कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक कुछ संघ कार्यकर्ताओं ने पाण्डेय से हाथापाई की भी कोशिश की लेकिन पुलिस बीच बचाव कर पाण्डेय को बाहर ले गयी।
घटना
की सूचना मिलने पर अनेक संघ कार्यकर्ता इकट्ठा हो गये और बवाल करने लगे।
तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर मौके पर व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया। अब
स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *