मोतिहारी। जिले के दरपा थाना क्षेत्र के तेलहिया गांव में मंगलवार रात 50 वर्षीय महिला को मैला पिलाने का मामला प्रकाश में आया है।
मामले को लेकर पीड़िता द्वारा दरपा थाना में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद
प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़ित महिला का इलाज पुलिस के सहयोग से
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है। मिली जानकारी के
अनुसार रंभा देवी नामक एक अधेड़ महिला मंगलवार की रात्रि अपने घर जा रही
थी।
इसी दौरान गांव के ही राजा साह व पुनदेव साह ने उसे घेरकर गाली-गलौज करने
लगे और देखते-देखते महिला की जमकर पिटाई कर दी। दोनों लोगों ने महिला को
पिटने के बाद डायन बता कर मैला भी पिला दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला
गांव में रोते बिलखते लोगों से अपनी आप बीती सुनाई, परंतु कोई भी उसके मदद
के लिए आगे नहीं आया। देर रात पीड़िता ने दरपा थाना में राजा साह, पुनदेव
साह व फूलावती देवी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि
मामला डायन अधिनियम रोकथाम की धारा 3/4 के तहत दर्ज की गई है।