मुजफ्फरपुर
। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार के
कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बागमती, लखनदेई, गंडक व बूढ़ी
गंडक आदि नदियां उफान पर हैं। बागमती में आई बाढ़ से सीतामढ़ी के एसएसबी
कैंप में पानी घुस गया है। वहीं मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंडके दर्जनों गांव
बाढ़ के चपेट में आ गए हैं।
सैकड़ों घरों में पानी घुसने से लोग विस्थापित होकर बांध पर रात गुजार रहे
हैं। गंडक के जलस्तर में वृद्धि होने से चंपारण तटबंध पर दबाव बढ़ गया है।
जानकारी के मुताबिक बागमती व लखनदेई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से
बांध निर्माण का कार्य रोकना पड़ा है। जबकि सोनबरसा स्थित एसएसबी कैंप में
पानी प्रवेश कर जाने से अफरा-तफरी मच गई। कैंप में 2 फीट पानी भरने से डॉग
चैंबर सहित कई तंबुओं में पानी भर गया है। जिससे श्वान दस्ता समेत जवान
सड़क पर शरण लिए हुए हैं।
सैकड़ों घरों में घुसा पानी: मुजफ्फरपुर के औराई में सैकड़ों घरों में पानी
प्रवेश कर गया है। प्रखंड के महेशवारा, चैनपुर, पटोरी टोला, बाड़ा
बुजुर्ग, महुआरा, जीवाजोड़ सहित कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट
गया है। यहां के लोग नाव के सहारे आवा गमन कर रहे हैं। वहीं बभनगामा में
दर्जनों परिवार विस्थापित होकर तटबंध पर शरण लिये हुए हैं। जल जमाव के कारण
कटरा-मझौली सड़क पर परिचालन ठप पड़ा हुआ है। बहरहाल बाढ़ के संभावित खतरे
से लोगों की धड़कने तेज हो गई है। प्रशासन की खोखली तैयारी से लोग डरे
सहमे हैं।