“अब्बू मैं बिक गया”

रांची. आज के दौर में पैसों के बल पर ज़माने को कब्जे में करने के
दावे खूब किये जा रहे हैं। पैसों के बल इंसान सब कुछ खरीद सकता है। लेकिन
झारखण्ड में इंसानों को ही पैसे सं खरीदा जा रहा है। यानि झारखण्ड में
इंसान भी बिक रहे हैं।

यहां मानव तस्करी कोई नयी चीज़ नहीं है
लेकिन इंसानों को खरीद लेने की बात नयी है। रांची से सटे पिठोरिया में एक
ऐसा ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस इलाके के छह युवकों को हिमाचल
प्रदेश की एक फैक्ट्री में कैद कर के रखा गया है। जब वे घर जाने की बात
करते हैं तो उनसे कहा जा रहा की उन्हें बेच दिया गया है। अब वो फैक्ट्री की
संपत्ति हैं। घर नहीं जा सकते। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

"अब्बू मैं बिक गया"

कुर्बान
खान उस समय को कोस रहे हैं जब उनके बेटे इरफ़ान ने फोन कर कहा कि "अब्बू
मैं बिक गया"। रांची से सटे पिठोरिया में एक नहीं छह परिवारों पर दुखों का
पहाड़ टूट पड़ा । कल तक जहां इन आंगनों में खुशियां हुआ करती थीं वहीँ आज
मातम का माहौल है। पूरा गांव सकते में है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा। सब
बस यही पूछ रहे हैं कि कैसे कोई इंसान की बोली लगा सकता है।

क्या है मामला ?

दरअसल
पिठोरिया के छह युवक इरफ़ान, नरेश, प्रकाश मुंडा, जितेश मुंडा, अनिल मुंडा
पिछले एक महीने से हिमाचल परदेश के किसी शहर में कैद हैं। इस बात का पता तब
चला जब इन्हीं युवकों में एक ने अपने घर फोन कर कहा कि उन्हें एक फैक्ट्री
में कैद कर रखा गया है। जब वह अपने मालिक से घर जाने की बात करते हैं तो
मालिक कहता है की 30 हजार रुपये में तुम्हें खरीद लिया गया है।

कहा था मोटी तनख्वाह देंगे, कब बेच डाला पता भी न चला

ग़ुम
हुए एक लड़के का पिता कुर्बान खान व ग़ुम हुए एक लड़के का भाई सुरेश मुंडा
ने बताया कि इन युवकों को मोटी तन्खावाह देने के नाम पर फुसला कर दलाल पहले
दिल्ली ले गए। वहां से फिर हिमाचल परदेश। लेकिन काम के बाद जब इन्हें पैसे
नहीं दिए गए तो युवकों ने फैक्ट्री मालिक से पूछा। इसपर इनसे कहा गया कि
इन्हें तो बेच दिया गया है। उसके बाद से लगातार इन्हें कैद कर के रखा जा
रहा है। किसी तरह से से एक युवक ने फोन कर अपने परिवार वालों को इसकी सूचना
दी।

जल्द पता लगा लेगी पुलिस : डीजीपी


पूरे
मामले पर झारखण्ड के डीजीपी नेयाज़ अहमद ने कहा है कि झारखंड पुलिस इस
मामले की जांच में जुट गयी है. हिमाचल प्रदेश पुलिस से इस संबंध में संपर्क
साधा गया है. जल्द ही इन सभी का पुलिस पता लगा लेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *