बनखेड़ी(होशंगाबाद).
ग्राम दहलवाड़ा कलां में कर्ज से परेशान किसान चंदन सिंह (40) ने रविवार
रात लगभग १२ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। बनखेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र में उसने रात 2.50 बजे दम तोड़ दिया।
मृतक की पत्नी सावित्री बाई के मुताबिक लगभग दो लाख रुपए का बैंक कर्ज था।
चंदन सिंह के परिवार के पास पांच एकड़ भूमि है। फसल खराब होने का मुआवजा भी
उसे सात हजार व ननिहाल की जमीन का 11 हजार रुपए मिला है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक आरके वर्मा ने बताया कि चंदनसिंह
ने एक लाख बारह हजार रुपए का कर्ज लिया था। वहीं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के
शाखा प्रबंधक देवेन्द्र पाल के अनुसार उसकी पत्नी सावित्री बाई के नाम
अस्सी हजार रुपए का कर्ज है।
दहलवाड़ा कलां सोसाइटी का खाद बीज का कर्ज भी लगभग तीस हजार रुपए था। उसने नलकूप भी लोगों से कर्ज लेकर खुदवाया था।
मृतक के परिवार में पत्नी,तीन बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी सरला की शादी
हो चुकी है। 19 वर्षीय सीमा, 15 वर्षीय संगीता और 17 वर्षीय पुत्र दिनेश
मृतक के 75 वर्षीय ताऊ छोटेलाल भी सम्मिलित परिवार में रहते है। मंझली बेटी
का फलदान होने के बाद शादी की तैयारियां जारी थी।
मृतक के सेवानिवृत्त शिक्षक पिता की मृत्यु के बाद पेंशन की मदद नहीं मिल
पाती थी,जिससे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। शायद इसी से विचलित होकर चंदन
ने आत्मत्या की होगी। सर्वे कार्य ठीक चल रहा है। यदि किसी को शिकायत है तो
वह बताए जिले की टीम जांच कर लेगी।
एआर खान,तहसीलदार बनखेड़ी