दमोह.
पाले से खराब हुई अरहर की फसल से निराश एक और किसान ने यहां गुरुवार को
कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया है। इससे पहले जिले में सात किसान
खुदकुशी का प्रयास कर चुके हैं जिसमें दो की मौत हो चुकी है।
पुलिस ने बताया कि गैसाबाद थाने के घुटरिया गांव के किसान रामसेवक ने घर
में रखा कीटनाशक पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल
रामसेवक बोलने की स्थिति में नहीं है।
डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में सुधार हो रहा है। सिविल सर्जन डॉ. आरके
श्रीवास्तव ने बताया कि रामसेवक की हालत में सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल
में रामसेवक के बेटे धनीराम रैकवार ने बताया कि उसके पिता ने खुद की पांच
एकड़ और जुताई के लिए ठेके पर छह एकड़ लेकर उसमें अरहर की बोवनी की थी। उस
पर तीन लाख रुपए का कर्ज है। इसमें 45 हजार रुपए का बैंक लोन भी शामिल है।
इस संबंध तहसीलदार धीरेंद्र सिंह से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया,
लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया।
इन जिलों में ज्यादा नुकसान
रायसेन,भोपाल,शाजापुर,इंदौर, सीहोर, नरसिंहपुर, सतना, मण्डला, पन्ना, उज्जैन, देवास, मंदसौर,सागर,सिवनी और छिंदवाड़ा।