लाड़ली लक्ष्मी योजना पर 105 करोड़ रूपये खर्च

भोपाल.
मध्यप्रदेश में बालिकाओं के सुखद भविष्य को लेकर Rियान्वित की जा रही
लाड़ली लक्ष्मी योजना पर चालू साल के पहले छ: माह में 105 करोड़ 85 लाख 84
हजार रूपये व्यय किये जा चुके हैं।


इस वर्ष प्रथम एवं द्वितीय तिमाही हेतु योजना के लिए कुल 134 करोड़ 94 लाख 93 हजार रूपये की राशि का आवंटन हुआ था।


इस
प्रकार कुल आवंटन के विरूद्ध व्यय राशि का प्रतिशत 78.44 रहा। लाड़ली
लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन पर सर्वाधिक राशि 5 करोड़ 97 लाख 77 हजार
रूपये जबलपुर जिले द्वारा व्यय की गई। दूसरे क्रम पर छिंदवाड़ा जिला रहा,
जिसने 5 करोड़ 12 लाख रूपये व्यय किये।


तीसरे क्रम में रहे
बालाघाट जिले ने 5 करोड़ 12 लाख रुपये व्यय किये हैं। इसी तरह चौथे क्रम पर
रहे सिवनी जिले ने 4 करोड़ 31 लाख 3 हजार रूपये व्यय किये हैं।


उल्लेखनीय
है महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्रीमती रंजना बघेल
ने हाल में विभागीय समीक्षा बैठक में लाड़ली लक्ष्मी योजना की जिलेवार
प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली थी।


उन्होंने अधिकारियों को
योजना की महत्ता को समझते हुए उपलब्ध राशि का निर्धारित समय-सीमा में उपयोग
करने को कहा था। अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि वे पोस्टआफिसों
से सामजंस्य स्थापित कर राष्ट्रीय बचत शीघ्रातिशीघ्र तैयार कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *