रांची, जागरण ब्यूरो: सूखे की मार झेल रहे बीपीएल परिवारों के लिये ये खबर
राहत देने वाली है। राज्य में मौजूद 23 लाख 96 हजार बीपीएल परिवारों से अलग
11 लाख 44 हजार नये लोगों को इस सूची में शामिल किया गया है। इन लोगों को
अब प्रत्येक माह रियायती दर पर चावल उपलब्ध कराया जायेगा। राज्य स्थापना
दिवस के मौके पर 15 नवंबर को मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा इसकी औपचारिक घोषणा
करेंगे। मुख्य सचिव डा. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में आपदा
प्रबंधन कोष से 25 करोड़ की राशि निर्गत की जाएगी, ताकि भारतीय खाद्य निगम
से चावल खरीदा जा सके।