दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद पुनर्चक्रण जल उपचार संयंत्र से मंगलवार
को पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को
इसका शुभारंभ करते हुए दिल्लीवासियों से जल संरक्षण की अपील की। यह
पुनर्चक्रित जल उपचार संयंत्र 11 मिलियन गैलन दैनिक क्षमता का है। इसके
शुरू होने से बुराड़ी एवं उत्तार दिल्ली क्षेत्र के लगभग पांच लाख लोग
लाभान्वित होंगे। इस संयंत्र के चालू होने से वजीराबाद संयंत्र पर
विद्यमान जल उपचार क्षमता में वृद्धि हुई है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि जल संसाधन सीमित है,
अत: प्रत्येक नागरिक का उत्तारदायित्व है कि वह इसका विवेकपूर्वक इसका
उपयोग करे। दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो, यह
सुनिश्चित करने के लिए जल बोर्ड कई प्रयास कर रहा है। सरकार इस दिशा में
दिल्ली के नागरिकों से भी भागीदारी की आशा करती है, इस उद्देश्य को पूर्ण
करने के लिए जल का संरक्षण करें एवं इसका उपयुक्त उपयोग करें।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जल बोर्ड इस प्रकार के पुनर्चक्रण जल उपचार
संयंत्र चंद्रावल एवं भागीरथी संयंत्रों के परिसर में स्थापित करने की
दिसा में भी कार्यरत है। गत वर्ष हैदरपुर संयंत्र परिसर में पुनर्चक्रण
संयंत्र शुरू किया गया था। सभी परियोजनाएं मार्च 2010 तक पूर्ण हो जाएगी।
इसके बाद दिल्ली के लिए उपलब्ध जल आपूर्ति में 45 एमजीडी क्षमता की वृद्धि
होगी।
जल बोर्ड के उपाध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि पूर्व में कच्चे जल
के उपचार की प्रक्रिया में व्यर्थ जाने वाले जल का यह पुर्नचक्रण संयंत्र
10 प्रतिशत तक जल को बचाएगा। जल बोर्ड लगातार नई उन्नत तकनीकों का प्रयोग
उपलब्ध जल संसाधन के उत्ताम एवं अधिकतम उपयोग के लिए जल उपचार प्रक्रिया
कर रहा है।
सीईओ जल बोर्ड रमेश नेगी ने कहा कि संयंत्र का प्रारूप ऐसा बनाया गया
है कि जल उपचार संयंत्र से व्यर्थ पानी का पुनर्चक्रण कर जल को व्यर्थ
होने से रोका जा सकेगा।
किस-किस इलाके को मिलेगा पानी
इस संयंत्र से बुराड़ी के झरौंदा, मुकुंदपुर एवं जगतपुर गांवों तथा
अनाधिकृत कालोनी-संत नगर ईस्ट-वेस्ट, बंगाली कालोनी, हरदेव नगर, भगवान
पार्क, सुरिंदर कालोनी (1, 2 एवं 3), बाबा कालोनी (ए एवं बी ब्लाक),
कंडक्टर कालोनी, तैमूर कालोनी, सत्या विहार, भगत कालोनी, शिव कुंज, हरिजन
बस्ती, कमाल विहार, हिमगिरी कालोनी, मुकुंद एक्सटेंशन (पार्ट 1, 2 एवं 3),
हरित विहार, समता विहार, जनता विहार, सूरत विहार, सविता विहार एवं राधा
विहार को पानी मिलेगा। इसके अलावा यूजीआर/बीपीएस बुराड़ी ए-5 से नत्थुपुरा,
कौशिक (1 एवं 2), इब्राहिमपुर गांव, नंगली पूना, खारीपुरा एवं बुराड़ी गांव
सहित 30 से अधिक अनाधिकृत कालोनियों के निवासियों की प्यास बुझेगी।