प्रद्युम्न हत्याकांडः कंडक्टर अशोक का आरोप- पुलिस ने जुर्म कबूलने के लिए किया प्रताड़ित

गुरुग्राम। प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में जेल में बंद बस कंडक्टर अशोक गुरुग्राम की अदालत से जमानत के बाद अपने गांव घामडौज पहुंचा है। यहां पहुंचने के बाद अशोक ने मीडिया इसके लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वो काफी तकलीफ में है। अशोक ने इस दौरान गुरुग्राम पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जुर्म कबूल करने के लिए काफी प्रताड़ित किया गया।


वहीं अशोक की पत्नी ने कहा कि पुलिस ने अशोक को मारपीट कर जुर्म कबूल करवाया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने अशोक को तरह-तरह की यातनाएं दीं, कभी उल्टा लटकाया तो कभी बेरहमी से पीटते। यहां तक कि कई बार उसे उत्तेजित तक किया।


बता दें कि 75 दिन जेल में रहने के बाद अशोक अपने घर पहुंचा है। मामले की जांच कर रही सीबीई पर उसे पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *