भारत की ठंड यूरोप को मात दे रही, आने वाले दिनों में गलन बढ़ेगी

यूरोप में ठंड सामान्य बात है लेकिन पिछले एक हफ्ते में अपेक्षाकृत गर्म माने जाने वाले भारत का मौसम उससे जुदा नहीं है। भारत की ठंड यूरोप को मात दे रही है। देश के कई शहरों का न्यूनतम तापमान यूरोपीय शहरों से भी नीचे चला गया है।


मैड्रिड को टक्कर दे रही दिल्ली
राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि स्पेन की राजधानी मैड्रिड में न्यूनतम तापमान भी इतना ही दर्ज किया गया। दिल्ली के लोधी रोड में तो 2 डिग्री पारा रहा।


शिमला, श्रीनगर ने जिनेवा, ज्यूरिख को पछाड़ा
शिमला और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.6 और -5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जिनेवा का पारा 0 और ज्यूरिख का तापमान मात्र -1 डिग्री सेल्सियस रहा।


दक्कन तक असर
हिमालय की हवाओं से बेपरवाह रहने वाले दक्कन के शहरों की सुबह भी इस बार सर्द हो रही है। नासिक, पुणे और अहमदनगर में गुरुवार को क्रमश: 6, 7 और 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


आने वाले दिनों में गलन बढ़ेगी
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में तापमान 7 डिग्री से नीचे चले जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *