फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण

योग गुरु रामदेव के सहयोगी और पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक बालकृष्ण का नाम अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने "100 सबसे अमीर भारतीयों" की सूची में शामिल किया है। 44 वर्षीय बालकृष्ण का नाम इस सूची में पहली बार शामिल हुआ है। पत्रिका ने उनकी संपत्ति 2.5 अरब डॉलर (16 हजार करोड़ रुपये) आंकी है। उन्हें सूची में 48वां स्थान दिया गया है। पत्रिका ने पतंजलि आयुर्वेद में 97 प्रतिशत की उनकी हिस्सेदारी के आधार पर उनकी कुल परिसंपत्ति का मुल्यांकन किया है। पतंजलि आयुर्वेद भारत में उपभोक्ता वस्तुओं के बाजार में सबसे तेजी से विकसित होती कंपनियों में एक है। पिछले साल कंपनी का राजस्व करीब पांच हजार करोड़ रहा। इस साल कंपनी उसके राजस्व के दोगुने होने का अनुमान जताया गया है। कंपनी के संस्थापक और प्रमुख प्रचारक होने के बावजूद रामदेव की उसमें कोई हिस्सेदारी नहीं है। फोर्ब्स के अनुसार बालकृष्ण ही कंपनी चलाते हैं।


रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पत्रिका ने सबसे अमीर भारतीय माना है। उनका कुल संपत्ति 22.7 अरब डॉलर आंकी गई है। भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल संपत्ति 381 अरब डॉलर है जो 2015 के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल संपत्ति 345 अरब डॉलर से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है।


फोर्ब्स की सूची में शामिल 10 सबसे अमीर भारतीय-
1- मुकेश अंबानी, 22.7 अरब डॉलर
2- दिलीप संघवी, 18 अरब डॉलर
3- अजीम प्रेमजी, 15.9 अरब डॉलर
4- हिंदुजा परिवार, 14.8 अरब डॉलर
5- पलोनजी मिस्त्री, 14.7 अरब डॉलर
6- लक्ष्मी मित्तल, 12.5 अरब डॉलर
7- गोदरेज परिवार 12.4 अरब डॉलर
8- शिव नाडर, 11.4 अरब डॉलर
9- कुमार मंगलम बिरला, 8.8 अरब डॉलर
10- साइरस पूनावाला, 8.6 अरब डॉलर


100 सबसे अमीर भारतीयों की इस सूची में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले गौतम अडानी 13वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी के छोटे अंबानी सूची में बड़े भाई से काफी पीछे 32वें स्थान पर हैं। सूची में राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वालों कारोबारियों में सबसे ऊपर कलानिधि मारन (40वें) हैं। सन टीवी के मारने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के पोते और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन के बेटे हैं। उनके भाई दयानिधि मारन भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *