मनचाहा आॅरेंज रंग नहीं मिला तो रुकवा दिया साइकिल वितरण

जयपुर। राजस्थान में भाजपा की सरकार को स्कूली छात्राओं को वितरित करने के लिए आॅरेंज रंग की साइकिलें चाहिए। हाल में इसके लिए टेंडर मांगे गए लेकिन मनचाहा रंग नहीं मिला तो अब प्रक्रियाा रोक कर फिर से टेंडर मांगे गए हैं।

राजस्थान सरकार प्रदेश में सरकारी स्कूलों में नवीं कक्षा से ऊपर की छात्राओं को साइकिलें बांटना चाहती है ताकि घर से स्कूल की दूरी के काारण लड़किया पढ़ाई नहीं छोडें।

ऐसी करीब तीन लाख साइकिलें बांटी जानी थीं। बजट में इसके लिए वित्तीय प्रावधान भी कर दिया गया। यह साइकिलें स्वतंत्रता दिवस पर वितरित की जानी थीं।

कंपनियों ने टेंडर भरे और अधिकारियों को सैम्पल दिखाए। लेकिन खरीद के लिए बनाई गई समिति को इन सैम्पलों में मनचाहा आॅरेंज रंग नहीं मिला।

इसके चलते अंतिम समय में पूरी प्रक्रिया रोक कर फिर से टेंडर मांगे गए हैं। अब ये टेंडर 31 अगस्त को खोले जाएंगे। बताया जा रहा है कि अब गणतंत्र दिवस के मौके पर साइकिलें बांटी जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *