खरगोन। जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में सोमवार रात 10 से 12 प्रसूताओं का स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब साढ़े 11 बजे प्रसूताओं को इंजेक्शन लगाया गया था।
इसके बाद उन्हें बुखार के साथ ठंड लगने की शिकायत हुई। परिजनों ने इस बारे में तुरंत चिकित्सकों को सूचित किया। इस पर प्रसूताओं का परीक्षण किया गया।
जानकारी के मुताबिक कौन सा इंजेक्शन लगाया गया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर आर के नीमा मौके पर पहुंच गए हैं।