तुलसी की खेती शाजापुर जिले के किसानों को करेगी मालामाल

शाजापुर। ब्यूरो। जिले में इस बार सोयाबीन के साथ ही तुलसी फसल भी लहलहाएगी। इसकी खेती कर क्षेत्र के किसान मालामाल हो सकेंगे। दरअसल, उद्यानिकी विभाग द्वारा इस वर्ष चारों ब्लॉक में कुछ क्षेत्र में इसकी खेती कराई जाएगी। एक हेक्टेयर में ही किसान फसल उत्पादित कर लाख रूपए तक की कमाई कर सकेंगे।

 

प्रचार-प्रसार के बावजूद अभी भी अधिकांश किसान फसल चक्र में परिवर्तन करने को राजी नहीं है। साल-दर- साल सोयाबीन व उसके बाद गेहूं व चना की फसल ली जाती रही है। एक ही तरह की फसल लेते रहने से जमीनों में फफूंद सक्रिय हो गई है। इसके चलते फसल उत्पादन मनमाफिक नहीं आ रहा है। ऊपर से कीट व्याधि सहित अन्य तरह की आपदाएं वह अलग। ऐसे में फचल चक्र में परिवर्तन को लेकर कवायदें तेज हो गई है।
बीज मंगाया
 
उद्यानिकी विभाग द्वारा इस बार तुलसी का बीज मंगाया गया है। इसे चारों ब्लॉक के किसानों को दिया जाएगा। जो किसान इन्हें लगाएंगे वह तीन चार माह बाद इसके परिणाम से भी वाकिफ हो सकेंगे वहीं अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिलेगा।
 
जानकारी के अनुसार ढाई किलो बीज प्रति हेक्टेयर की दर से लगाया जाता है। इसका उत्पादन 10 क्विंटल तक होता है। इसके भाव नीमच आदि मंडी में 10 हजार स्र्पए प्रति क्विंटल तक रहते हैं, इस लिहाज से किसान एक हेक्टेयर में 1 लाख स्र्पए की कमाई कर सकता है। तुलसी फसल औषधिय फसल है। इसका उपयोग कई तरह की दवा बनाने में किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *