सूखा प्रभावित महाराष्ट्र में 10 दिन देर से पहुंचा मानसून, राज्य के 90% इलाकों में बारिश

मुंबई.सूखे से परेशान महाराष्ट्र में 10 दिन की देरी के बमानसून पहुंच गया है। रविवार को सबसे ज्यादा सूखा प्रभावित इलाके मराठवाड़ा में भी बारिश हुई। वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक राज्य के 90 फीसदी इलाकों में मानसून एक्टिव हो गया है। अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के गोवा, दक्षिण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र ,मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, साउथ- ईस्ट उत्तर प्रदेश ,बिहार के अलावा कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में पहुंच जाएगा। मध्यप्रदेश में दी मानसून ने दस्तक…
– मध्यप्रदेश में मानसून ने 19 जून को दस्तक दे दी।
– इस बार मानसून छत्तीसगढ़ से सीधी, जबलपुर होते हुए छिंदवाड़ा तक पहुंचा।
– जबलपुर के कटनी, नरसिंहपुर छोड़कर बाकी जगहों पर मानसून पहुंच गया है।
– वेदर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. अनुपम काश्यपि के मुताबिक अगले 48 घंटे में यह भोपाल पहुंच जाएगा।
– महाराष्ट्र, बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच से मानसून आया है। अरब सागर वाली ब्रांच भी स्ट्रांग हो गई है। जून माह के अंत तक यह पूरे प्रदेश में छा जाएगा।
– पिछले साल मानसून ने 11 जून को प्रदेश में एक्टिव हुआ था लेकिन भोपाल 12 दिन बाद यानी 22 जून को पहुंचा था।
– अगले 24 घंटे में होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खंडवा जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
राजस्थान के चुरू में टेम्पेरेचर 45 डिग्री सेल्सियस
– राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में रविवार को दिन का टेम्पेरेचर सामान्य से अधिक था।
– विदर्भ ,उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों ,पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के बचे हुए हिस्सों में टेम्पेरेचर सामान्य से कम रहा।
– मैदानी इलाकों में मैक्सिमम टेम्पेरेचर वेस्टर्न राजस्थान के चुरू में 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *