भीषण गर्मी ने रेवाड़ी में ली 3 की जान

आसमान से बरसती आग ने रेवाड़ी जिले में 3 लोगों की जान ले ली है। धारूहेड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड 35 वर्षीय हरबंस की रविवार को लू लगने मौत हो गयी। शनिवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी और उसने दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से हिमाचल के कांगड़ा का रहने वाला था।

इधर, धारूहेड़ा के गांव खरखड़ा के जानी होटल के पास एक पेड़ के नीचे एक वृद्ध का शव मिला। बताया जाता है कि 60 वर्षीय इस व्यक्ति की मृत्यु भीषण गर्मी के कारण हुई है। बावल क्षेत्र के गांव बीदावास में भी 30 साल के अशोक कुमार की खेत में काम करते समय लू लगने से मौत हो गयी।

गर्मी ने तोड़ रिकॉर्ड : इस बार गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये। रविवार को रेवाड़ी का अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम 29 डिग्री रहा। शाम को आसमान में बादल छाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *