किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला सदन में गूंजा

 

प्रदेश में सूखा प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला सदन में गूंजा।कांग्रेस के गिरवर जंघेल ने प्रश्नकाल में यह मामला उठाया ।
इस पर राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि आरबीसी में संशोधन कर किसान को इकाई माना गया है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

 

 

नया रायपुर क्षेत्र के 41 गांवों को नगरीय क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद भी वहां ग्राम पंचायत कार्यरत होने का मामला भी प्रश्नकाल में जोरशोर से उठा। कांग्रेस सदस्य धनेन्द्र साहू ने मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रभावित किसानों को नए भूअर्जन कानून के लाभ से वंचित किया जा रहा है।

 

 

राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार कानून का पूरी तरह पालन कर रही है। किसानों को नए अधिनियम के तहत जो लाभ मिलना है मिलेगा। पुरानी पुनर्वास नीति भी लागू है। भू अर्जन पर अधिकतम मुआवजा राशि दी जाएगी। किसी भी सूरत में कम मुआवजा नहीं दिया जाएगा। मंत्री के जवाब से असन्तुष्ट होकर कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

 

 

बस्तर में पत्रकारों को लगातार गिरफ्तार किए जाने का मामला सदन में उठा। कांग्रेस के मोहन मरकाम और सत्यनारायण शर्मा ने प्रश्नकाल शुरू होते ही यह मामला उठाया। कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि बस्तर में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं रह गई है। लगातार घटनाएं चिंताजनक है। स्थगन प्रस्ताव दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्थगन प्राप्त हुआ है। प्रश्नकाल के बाद विचार करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *