इंजेक्शन लगने के बाद 15 की आंख की रोशनी गई

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के मनपा संचालित नगरी अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद 15 मरीजों की आंख की रोशनी चली गई। इसमें एक 11 साल का बालक भी शामिल है। इससे पहले हाल ही में राजकोट में मोतियांबिद के ऑपरेशन के बाद 12 लोगों ने अपनी आंख की रोशनी गंवा दी थी।

सूत्रों के मुताबिक मरीजों को स्विडिश निर्मित एवास्टीन नाम का इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी आंखों में सूजन आ गई। इसके बाद मरीजों को दिखाई देना बंद हो गया। नगरी नेत्र अस्पताल के चिकित्साअधीक्षक डॉ. तेजस देसाई ने बताया कि 15 मरीज मंगलवार को अस्पताल में आए थे। इन्हें रेटिना संबंधित बीमारी थी। इन्हें एवास्टीन नाम का इंजेक्शन लागाया गया था। जिसके बाद उन्हें बुधवार शाम को बुलाया गया। इन सभी की आंखों में सूजन होने से इन्हें दवाई दी गई है।

मनपा आयुक्त डी. थारा ने बताया कि सात मरीजों को दिखाई देने लगा है। तथा गंभीर सात मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। प्राथमिक जांच में इंजेक्शन लगाने के बाद इन्हें संक्रमण होने का पता चला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *