जुन्नारेदव थाना प्रभारी भूपेन्द्र गुलबाके ने बताया कि थाना क्षेत्र के उमरगोड गांव में रहने वाले अशोक पिता बिस्सू उइके (28) की पत्नी शर्मिला की 15 दिन पहले टीबी से मौत हो गई। इसके अलावा अशोक ने अपने खेत में बोर लगाने के लिए करीब 40 हजार रुपए सहित गांव के चार लोगों से 2 लाख रुपए का कर्ज ले रखा है। पत्नी की मौत और कर्ज से अशोक परेशान था। रविवार की सुबह करीब 5 बजे अशोक ने घर में रखे धारदार हथियार से अपने बड़े बेटे अंकेश (12), श्रवण (9) एवं अमित (6) का गला रेत दिया।
इसके बाद स्वयं ने अपना भी गला काट लिया। गला काटने के बाद जब इस बात की जानकारी अशोक के बड़े भाई को मिली तो वह अशोक के घर गया। और तत्काल ही गंभीर हालत में तीनों मासूमों स्वयं अशोक को जुन्नारदेव के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
जहां इलाज के चलते हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों मासूमों को जिला अस्पताल रेफर किया। इधर रविवार की सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे, मासूमों का आपरेशन किया गया। जहां आपरेशन के दौरान छोटे बेटे अमित ने गंभीर घाव के कारण दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी।