संकट: पंजाब में किसानों के प्रदर्शन से 39 ट्रेनें रद्द

पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन से गुरुवार को कई जगह सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। गुरुवार को आंदोलन का दूसरा दिन था। हड़ताल के कारण 39 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। पाक से भारत आ रही समझौता एक्सप्रेस टे्रन को भी वाघा स्टेशन पर ही रोक दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय अफसरों ने पाकिस्तानी अधिकारियों से इस संबंध में अनुरोध किया था कि भारत में यात्रियों को अटारी से दिल्ली ले जाने वाली टॅेन किसानों के आंदोलन के कारण अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी है। इसके बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने ट्रेन में सवार यात्रियों से अपील की कि भारत में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है और ऐसे समय में वहां की यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। वाघा पाकिस्तान का आखिरी स्टेशन है। इसके बाद भारतीय सीमा में अटारी स्टेशन आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *