देश के प्रत्‍येक सांसद पर प्रतिमाह खर्च होते हैं 2.7 लाख रुपए

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। क्‍या आप जानते हैं कि एक साल में देश के सांसदों को वेतन तथा भत्‍तों के रूप में कुल कितने रुपए दिए गए। यदि नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं।

यह राशि है 176 करोड़ रुपए, जो 543 लोकसभा सदस्‍यों को दी गई है। इस हिसाब से प्रत्‍येक सांसद को हर महीने औसतन 2.7 लाख रुपए मिले।

अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे हो सकता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं:

प्रत्‍येक सांसद मूल वेतन के रूप में प्रतिमाह 50000 रुपए, निर्वाचन क्षेत्र भत्‍ता 45000 रुपए, कार्यालय खर्च 15000 रुपए, सचिव के लिए 30000 रुपए तथा संसद सत्र के दौरान प्रतिदिन 2000 रुपए पाते हैं। इसके साथ ही मुफ्त 34 हवाई यात्राएं, असीमित सड़क तथा रेल यात्रा की सुविधा भी दी जाती है।

यह भी पढ़ें : असम के विधायक से कम वेतन है देश के सांसदों का

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सांसदों पर होने वाले कुल व्‍यय का आधे से ज्‍यादा केवल प्रतिदिन मिलने वाले भत्‍तों में ही खर्च हो जाता है। यह राशि पिछले साल लगभग 83 करोड़ रुपए थी।

उपरोक्‍त उल्‍लेखित भत्‍तों के साथ ही सांसदों को मुफ्त आवास, सीमित मात्रा में मुफ्त पानी, बिजली, टेलीफोन तथा चिकित्‍सा सुविधा भी मिलती है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी खर्च के ब्‍योरे में इनकी जानकारी शामिल नहीं की गई है।

यात्रा भत्‍ता

अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह से सांसद बिष्‍णु पद रे एवं केरल के अतिंगल से सांसद ए. संपत ने जून 2014 से जून 2015 के बीच एक करोड़ रुपए यात्रा भत्‍ता प्रतिपूर्ति के रूप में मांगा है। वहीं 61 सांसदों ने 50 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए तक यात्रा भत्‍ता प्रतिपूर्ति के रूप में मांगा है।

सबसे कम यात्रा भत्‍ता की मांग मंत्रियों की ओर से आई है, क्‍योंकि उनकी यात्रा का व्‍यय संबंधित मंत्रालय वहन करता है इसलिए यह लोकसभा को नहीं देना पड़ता है।

अन्‍य देशों में सांसदों के वेतन-भत्‍ते

अमेरिका में

संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में सांसदों का कुल वेतन : 9 करोड़ रुपए
तनख्‍वाह : 1.04 करोड़ रुपए
अमेरिका में सांसदों को दैनिक भत्‍ता तथा कर्मचारी व्‍यय नहीं दिया जाता है।
अतिरिक्‍त भत्‍तों का भुगतान टैक्‍स कटौती के बाद होता है।
कार्यालय खर्च के लिए 8 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।
यूनाइटेड किंगडम में

यूनाइटेड किंगडम में कुल वेतन : 3.6 करोड़ रुपए
तनख्‍वाह : 57 लाख रुपए
यूके में सांसदों को दैनिक भत्‍ते के रूप में 25000 रुपए बैठक मिलते हैं।
अतिरिक्‍त भत्‍तों के रूप में 70 लाख रुपए मिलते हैं।
कार्यालय खर्च के लिए कुछ नहीं दिया जाता है।
कार्यालय स्‍टाफ के लिए 1.2 करोड़ रुपए मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *