छत्तीसगढ़– भ्रष्टाचार के मामले कम, लेकिन रकम मध्यप्रदेश से दोगुना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक साल में 65.14 लाख रुपए की रिश्वतखोरी हुई है। मध्यप्रदेश के मुकाबले यहां भ्रष्टाचार की शिकायतें कम हैं, लेकिन रिश्वतखोरी की यह रकम मध्यप्रदेश के मुकाबले दोगुना है। यह खुलासा बेंगलुरू के एक सामाजिक संस्थान के ऑनलाइन सर्वे में हुआ है। देश के 636 शहरों में कराए गए इस सर्वे में कुल 480.69 करोड़ रुपए की रिश्वतखोरी होने की जानकारी दी गई है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाली संस्था जनाग्रह सेंटर फॉर सिटीजनशिप एंड डेमोके्रसी (जेसीसीडी) की इस ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 178 और मध्यप्रदेश में 806 लोगों ने भ्रष्टाचार की शिकायतें की हैं। इसमें मध्यप्रदेश के 31.4 लाख रुपए के मुकाबले छत्तीसगढ़ में दोगुना से कुछ अधिक 65.14 लाख रुपए बतौर रिश्वत दिए गए। आम लोगों के दैनिक और छोटे- छोटे कामों में होने वाले भ्रष्टाचार को लेकर यह सर्वे किया गया है। संस्था ने यह रिपोर्ट वेबसाइट आईपेडएब्रिब डॉट कॉम पर जारी की है। जनाग्रह की तरफ से ऐसी रिपोर्ट हर साल जारी की जाती है।

पड़ोसी राज्यों में महाराष्ट्र और झारखंड आगे

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और झारखंड में यहां के मुकाबले भ्रष्टाचार की शिकायतें और रकम दोनों ही ज्यादा है। महाराष्ट्र में 6954 मामलों में 117.28 करोड़ और झारखंड में 470 मामलों में 92.89 लाख रुपए की रिश्वतखोरी हुई। इसके विपरीत ओडिशा में 610 मामलों में 15.36 लाख की घूसखोरी हुई।

विवरण सीजी एमपी ओडिशा झारखंड

कुल रिश्वत- 65.14 31.4 15.36 92.89

कुल मामले- 178 806 610 470

(नोट- रिश्वत की रकम लाख रुपए में)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *