वर्ल्ड बैंक के मुताबिक फिलहाल भारतीय अर्थव्यवस्था 2.067 ट्रिलियन डॉलर की हो गई है। केवल 7 साल में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 634 खरब रुपए जोड़ लिया है।
लेकिन, भारत की विशाल अर्थव्यवस्था का फायदा सभी तबकों को नहीं मिल पाया है। मसलन, भारत अब भी निम्म मध्य आय वर्ग का देश है। यहां प्रति व्यक्ति के हिसाब से सकल राष्ट्रीय आय 1,610 डॉलर यानी 1,01,430 रुपए है।
तेज रफ्तार इकोनॉमी
भारत इस साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने गुरुवार को ही कहा भारतीय अर्थव्यवस्था रिकवरी की प्रक्रिया में है।