दिल्ली की फैक्टरियों में आठ हजार बाल श्रमिक

नई दिल्ली। दिल्ली की कपड़ा फैक्टरियों में आठ हजार बाल श्रमिक काम कर रहे हैं। एक गैर सरकारी संगठन ‘सेव द चिल्ड्रन’ की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट ‘द हिडन वर्कफोर्स’ शीर्षक से शुक्रवार को दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ने जारी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि कपड़ा कारखानों में आठ हजार बाल श्रमिक हैं जिनमें से 70 प्रतिशत लड़कियां हो सकती हैं।

इनमें से सर्वाधिक 1922 बच्चे दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला में काम कर रहे हैं। जबकि सबसे कम 241 तुगलकाबाद वार्ड में काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 64 प्रतिशत जन्म से ही दिल्ली में रह रहे हैं।

उनके परिवार उप्र,बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से यहां आए हैं। करीब 36 प्रतिशत बच्चे इन चार राज्यों से यहां आए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *