सावधान: दिल्ली की गर्मी मेट्रो शहरों में सबसे खतरनाक

देश के पांच मेट्रो शहरों में दिल्ली की गर्मी सबसे खतरनाक है। आईआईटी दिल्ली के सेंटर फॉर एटमॉस्फिरिक साइंस (सीएएस) ने चार साल तक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद के मौसम का अध्ययन करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला। ‘कंफर्ट इंडेक्स’ में हैदराबाद का मौसम अपेक्षाकृत ठीक बताया गया।

शहर असहज खतरनाक
दिल्ली 21.7 12.9
मुंबई 27 1.2
चेन्नई 31.3 7.6
कोलकाता 13.7 19.5
हैदराबाद 18.6 2.2

नोट: असहज और खतरनाक स्तर की गर्मी के आंकड़े फीसदी में। ये आंकड़े दर्शा रहे हैं कि किस शहर में कितने समय तक कैसी गर्मी रही।

हवा की गुणवत्ता बिगड़ी
गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 410 था जो शुक्रवार को यह 314 दर्ज किया गया
49 डिग्री तक पहुंच चुका तापमान

तापमान में बदलाव क्यों
1. कंकरीट का अधिक इस्तेमाल
2. घनी आबादी के इलाके बढ़ना
3. अधिक संख्या में इंडस्ट्री होना
4. थर्मल प्लांट का उपयोग होना
5. फ्लाईओवर पर पारा घटना

ये हैं बड़े खतरे
दमा के रोगियों को इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा। अधिक तापमान में बेहोशी, दौरा और कोमा तक की आशंका

जानलेवा गर्मी
2003 में भारत में लू से सबसे ज्यादा 1,900 मौतें हुई थीं। 2015 में 1,800 से ज्यादा लोग मर चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *