प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश में वैकल्पिक ऊर्जा को गति देने की कोशिशों के लिए बड़ी खबर है। अमेरिका की सनएडिसन और फर्स्ट सोलर भारत में 2022 तक 20,000 मेगावाट से अधिक स्वच्क्ष उर्जा का उत्पादन करेगी। रविवार को देश में पहली रिन्यूएबल एनर्जी कांफ्रेस की शुरुआत में अमेरिकी कंपनियों ने इस प्लान की घोषणा की।
गौरतलब है कि मोदी सरकार ने साल 2022 तक विदेशी निवेशकों की मदद से देश में 1 लाख मेगावॉट सोलर ऊर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा है। केन्द्र सरकार का यह लक्ष्य मौजूदा क्षमता से लगभग 33 गुना है।
सोलर ऊर्जा की प्रमुख अमेरिकी कंपनी ने घोषणा किया कि वह 2022 तक 15,200 मेगावॉट सोलर और विंड एनर्जी का उत्पादन करेगी, वहीं फर्स्ट सोलर ने 2019 तक 5,000 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है। अमेरिकी कंपनियों की यह घोषणा, प्रमुख घरेलू कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज और एस्सल ग्रुप का देश में नए सोलर पावर प्लांट लगाने की पहल के बाद किया गया।