गणित के सामान्य सवाल भी हल नहीं कर पाए 5वीं के बच्चे

जयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार से स्कूलों में संबलन अभियान प्रारंभ किया गया। इस दौरान स्कूलों में पहुंचे अधिकारी यह देखकर हैरान रह गए कि पांचवी कक्षा का बच्चा गणित के सामान्य सवाल भी हल नहीं कर पाया।


छठी कक्षा के बच्चे के हिंदी पढ़ना और सातवीं कक्षा का बच्चा अंग्रेजी भी ठीक ढंग से पढ़ नहीं पाया। अधिकारी को पूरा दिन स्कूल में बिताना था, लेकिन वे आधा दिन बिताने के बाद ही रवाना हो गए। अभियान के तहत पहली से आठवीं तक के बच्चों के गणित, अंग्रेजी और हिंदी में पढ़ाई के शैक्षिक स्तर की जांच की जा रही है।


अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन हालांकि कोई बड़ा अधिकारी स्कूल में नहीं पहुंचा। एसएसए, डीईओ और बीईईओ कार्यालयों के अधिकारियों ने स्कूलों की जांच की। जयपुर जिले में पहले दिन करीब 200 स्कूलों की जांच की गई। अभियान के दौरान प्रदेशभर के 7 हजार स्कूलों की 3500 अधिकारी जांच करेंगे। इसमें राज्य, जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, पंचायतीराज विभाग व संबंधित जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारी दो स्कूलों का सघन निरीक्षण करना है।
अधिकारी पूरे दिन स्कूल में रहकर यहां की गतिविधियों और बच्चों के स्तर की जांच करनी है। अवलोकन के बाद वे निर्धारित प्रपत्र में स्कूल के अवलोकन की रिपोर्ट भरेंगे। इसे सर्व शिक्षा अभियान के वेबपोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इस रिपोर्ट व प्राप्त आंकड़ों का राज्य स्तर पर विश्लेषण किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *