इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, देश के सभी राज्यों से ज्यादा गुजरात में लड़कियों का यौन शोषण होता है। ‘सेव द चिल्ड्रेन’ नाम के एनजीओ की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि गुजरात में 63 प्रतिशत लड़कियों को यौन शोषण किया जाता है जो देश के किसी भी हिस्से में सबसे ज्यादा है।
इस रिपोर्ट में महिलाओं के यौन शोषण को लेकर दूसरे राज्यों के भी आंकड़े दिए गए हैं जो यूएनसीआरसी कार्यक्रम के तहत एक रिसर्च में आए हैं। यह रिसर्च संयुक्त राष्ट्र में पेश की जाएगी।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में गुजरात के बाद सबसे ज्यादा महिलाओं की यौन हिंसा का शिकार होने वाला राज्य मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश 57 प्रतिशत महिलाओं को यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है।
जबकि सबसे ज्यादा यौन हिंसा के शिकार राज्यों में पश्चिम बंगाल को तीसरे स्थान पर रखा गया है जहां पर 56 फीसदी महिलाओं का यौन शोषण किया जाता है। बच्चों और महिलाओं के शोषण पर आई रिपोर्ट का शीर्षक ‘विंग्स 2014: द वर्ल्ड ऑफ इंडियाज गर्ल्स’ दिया गया है।
देश में महिलाओं शोषण पर रिपोर्ट तैयार करने का प्रोजेक्ट एक एनजीओ का था जिसे टीआईएसएस नाम की संस्था ने पूरा किया है।
जानकारी के अनुसार इस रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र में यूएनसीआरसी के 25वीं वर्षगांठ के मौके पर पेश किया जाएगा। यूएन की शाखा सीआरसी दुनिया में बच्चों और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने के लिए जानी जाती है।
इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी उजागर किया गया है कि कहां और कितने प्रतिशत बच्चों से काम कराया जाता है।