वाकया गांव पिपहेरा का है। यहां के बंटू पराशर का रिश्ता बाड़ी की युवती पूनम से तय हुआ। रिश्ता तय होने के बाद शादी की तिथि निश्चित करने की चर्चा दोनों पक्षों के बीच चलने लगी। इस बीच युवती को ससुराल में शौचालय नहीं होने की जानकारी मिली। उसने अपने ससुराल वालों से शादी की तिथि तय करने से पहले घर में शौचालय बनवाने का आग्रह किया।
भावी बहू के आग्रह पर उन्होंने शौचालय बनवा दिया। अब विवाह की तिथि आठ फरवरी तय हो गई है। अब दोनों घरों के लोग शादी की तैयारी में जोर-शोर से जुट गए हैं।