महाराष्ट्र: जहरीली गैस से ठाणे जिले में 601 पड़े बीमार

ठाणे। एक टैंकर से नदी में खतरनाक रसायन बहाने के बाद जिले के उल्हासनगर इलाके में जहरीली गैस फैल गई। इससे 601 लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती किया गया। उल्हासनगर नगर निगम के आयुक्त बालाजी खाटगांवकर ने बताया कि शनिवार को कुल 601 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से कुछ को छोड़कर बाकी सभी को छुट्टी दे दी गई है।

पीड़ित लोगों ने सांस में तकलीफ की शिकायत की थी। उन्हें आंखों में जलन और चक्कर आने की समस्या भी हो रही थी। इसके बाद इन्हें केंद्रीय अस्पताल, कामगार अस्पताल, त्रिमूर्ति अस्पताल, सदानंद अस्पताल और शिवनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर निगम के अनुसार, कामगार अस्पताल में 23 और केंद्रीय अस्पताल में 11 लोग भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *