जैविक खेती के लिए हर साल 10 गांवों को मिलेगा पुरस्‍कार

भोपाल । प्रदेश में इस वित्त वर्ष में जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए 14 करोड़ 25 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। शत-प्रतिशत जैविक खेती करने वाले ग्रामों को मुख्यमंत्री खेत तीर्थ के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।

यह जानकारी मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा की अध्यक्षता में यहां हुई एक बैठक में दी गई। इसके साथ ही प्रतिवर्ष 10 जैविक ग्राम पुरस्कृत करने का निर्णय भी लिया गया। प्रत्येक संभाग से एक जैविक ग्राम चयनित करना प्रस्तावित है।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। इसमें बताया गया कि प्रदेश के 16 जिले में जैविक खेती प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *