भारत पर भी खतरा कम नहीं है। देश में 76 लाख टन अनाज उत्पादन घटने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही, देश में 2014-15 के लिए 23.52 करोड़ टन अनाज उत्पादन की संभावना जताई है। भारत में चावल और तिहलन का उत्पादन भी घट सकता है। अगर ऐसा होता है तो चालव समेत मोटे अनाज की कीमतों में इजाफा हो सकता है, जिससे महंगाई बढ़ने की संभावना भी है।
अनाज का घट सकता है उत्पादन
USDA के रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में अनाज का कुल उत्पादन 2013-14 के मुकाबले 2014-15 में 27 लाख टन कम हो सकता है। वहीं भारत में अनाज का उत्पादन 3 फीसदी घटने का अनुमान लगाया है। देश में 2014-15 में 23.52 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान है। पिछले साल 24.8 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हुआ था।
भारत में 54 लाख टन कम पैदा होगा मोटा अनाज!
भारत में 2014-15 में मोटे अनाज का उत्पादन 54 लाख टन घट सकता है। अमेरिकी एग्रीकल्चर डिपार्मेंट ने देश में 3.73 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान लगाया है। पिछले साल 4.27 करोड़ टन हुआ था। 2014-15 में दुनियाभर में मोटे अनाज का उत्पादन 127.38 करोड़ टन रहने का अनुमान है। अक्टूबर में 127.24 करोड़ टन का अनुमान लगाया था। 2013-14 में 128.03 करोड़ टन अनाज उत्पादन होने की संभावना है। 2013-14 में भारत में 24.28 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हुआ था।
पूरी दुनिया में 43 लाख टन घट सकता है गेहूं उत्पादन
USDA ने दुनियाभर में 2014-15 के लिए गेहूं उत्पादन के अनुमान को घटाकर 71.99 करोड़ टन कर दिया है। अक्टूबर में 72.11 करोड़ टन का अनुमान था। हालांकि देश में गेहूं का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है। अमेरिकी एग्रीकल्चर डिपार्मेंट के अनुसार 2014-15 में भारत में 9.59 करोड़ गेहूं का उत्पादन हो सकता है। जबकि 2013-14 में 9.35 करोड़ टन उत्पादन हुआ था।
चावल का घटेगा उत्पादन
दुनियाभर में चावल का उत्पादन घट सकता है। USDA ने 2014-15 में दुनियाभर में चावल उत्पादन 47.50 करोड़ टन रहने का अनुमान लागाया है। पिछले महीने यह अनुमान 47.55 करोड़ टन था। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 10.2 करोड़ टन चावल उत्पादन का अनुमान लगाया है। 2013-14 में 10.65 करोड़ टन उत्पादन हुआ था।
दुनियाभर में बढ़ेगा तिलहन उत्पादन
2014-15 में दुनियाभर में कुल तिल उत्पादन 52.89 करोड़ टन रहने का अनुमान, अक्टूबर में 52.84 करोड़ टन तिलहन उत्पादन का अनुमान था। 2013-14 में 50.52 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। वदीं देश में पिछले साल 3.83करोड़ टन तिलहन का उत्पादन हुआ था। जबकि इस साल के लिए 3.8 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान लगाया है।
पिछले साल के बराबर होगा कॉटन का उत्पादन
USDA के अनुमान के मुताबिक 2014-15 में 3.1 करोड़ टन कपास भारत में पैदा हो सकता है। पिछले भी इतना ही उत्पादन हुआ था। USDAने कॉटन उत्पादन के अनुमान को भी घटा दिया है। 2014-15 में दुनियाभर में 11.96 करोड़ टन कॉटन उत्पादन होने का अनुमान है। पिछेल महीने 11.94 करोड़ टन का अनुमान था। 2013-14 में 12.03 करोड़ टन कॉटन का उत्पादन हुआ था।
अमेरिका में रिकॉर्ड सोयाबीन उत्पादन
2014-15 में अमेरिका में सोयाबीन का उत्पादन 396 करोड़ बुशेल रहने का अनुमान है। अक्टूबर में 393 करोड़ बुशेल उत्पादन का अनुमान था। 2014-15 में अमेरिका में तिलहन उत्पादन 430 करोड़ बुशेल रहने का अनुमान लगाया है। 2013-14 में अमेरिका का तिलहन उत्पादन 364करोड़ बुशेल था।