भारत भी आयात को लेकर सख्त हो रहा है। अब पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की से आलू का आयात आसान नहीं होगा। इन देशों से आयात होने वाले आलू पर कई तरह की बीमारियों की जांच की जाएगी। इससे पहले आयात पर इस तरह की कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती थी।
भारत ने इन तीन देशों से आलू आयात पर नई बंदिशें लगा दी हैं। पहले सारी बीमारियां जांच सूची में शामिल नहीं थीं। केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र शिमला (सीपीआरआई) की संस्तुति पर कृषि मंत्रालय ने अब आलू के लिए नई संगरोध सूची (संक्रामक रोगों को रोकने की व्यवस्था के तहत) जारी की है।
आम तौर पर इन देशों से आलू का आयात बीज के लिए होता रहा है। मंत्रालय ने इसके लिए पौध संगरोध (भारत में आयात का विनियमन) आदेश 2014 निकाला है। इसके मुताबिक इन तीनों देशों से आलू का आयात अब नए आदेश में शामिल तमाम रोगों की जांच के बाद ही हो सकेगा।