ऐसे उल्लेखनीय कार्य करने में अग्रणी इस वार्ड की महिलाएं दो साल पहले भी इसी तालाब का सफाई अभियान तीन दिन चलाया था। तब बहुत सारे कीचड़ की सफाई कर डाली थी। इसके बाद नगर पंचायत से तालाब की सफाई की मांग लंबे समय से करते आ रहे थे। ध्यान नहीं देने पर यहां की महिलाएं श्रम दान के लिए खुद ही निकल पड़ीं।
हर घर से पहुंची महिलाएं
वार्ड की महिलाओं ने दो दिन पहले आपस में तय किया कि नगर पंचायत से चाहे जो भी मदद मिले या ना मिले हमें अपने सरोवर की देखभाल करनी है। आखिर निस्तारी भी हमें ही करनी है। इसके बाद वार्ड की एक महिला को नियुक्त कर हर घर से एक महिला निकलने के लिए घर-घर जानकारी दी। तय हुआ कि रविवार को सुबह तालाब की सफाई करने जाना है। रविवार की सुबह सारी महिलाएं अपने-अपने घर से सुबह का काम निपटाने के बाद 8.30 बजे तालाब पहुंची और सफाई शुरू कर दी।
पानी पूरी तरह गंदा
ज्ञात हो कि यहां के एकमात्र निस्तारी तालाब में मात्र एक फीट पानी बचा है। तालाब का पानी पूरी तरह गंदा हो चुका है। साथ ही वार्डवासी पेयजल के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों अपना दुखड़; लेकर विधायक संतोष उपाध्याय के पास पहुंचे थे। तब उन्होंने बोर खनन के लिए तत्काल अपने फंड से 50 हजार की राशि स्वीकृत करने को कहा था। जो एक-दो दिनों में बोर हो जाएगी।