आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जाएंगे। संगोष्ठियों में ज्ञान की बातें बताई जाएंगी और जगह-जगह पौधे रोपे जाएंगे। 6 जून से सब कुछ पूर्व की तरह हो जाएगा। न पौधों की सुध ली जाएगी न संकल्पों पर अमल किया जाएगा। यही वजह है कि पूर्व के वर्षों में रोपे गए लाखों पौधे देखरेख व सुरक्षा के अभाव में दम तोड़ चुके हैं, तो अनेक मवेशियों का खाना बन चुके हैं।
सरकारी उद्यान की देखरेख
विपरीत परिस्थितियों में भी शहर में कुछ ऐसे लोग हैं जो इस दिशा में गंभीरता से एकल प्रयासों में जुटे हैं। कलेक्टोरेट परिसर के पास रामबाग कॉलोनी के दो सरकारी उद्यानों के रख-रखाव की जिम्मेदारी क्षेत्र के रहवासी ही निभा रहे हैं। उद्योग विभाग से सेवानिवृत्त गोपालकृष्ण नायर घर के सामने स्थित शासकीय उद्यान की देखभाल पिछले पांच वर्षों से कर रहे हैं। वे पौधों को पानी देते हैं और देखभाल भी करते हैं। उद्यान में उन्होंने बच्चों के लिए खेल उपकरण भी अपने प्रयासों से लगवा दिए है। श्री नायर ने बताया कि उनके बेटा सुरेश भी उद्यान में मेहनत करता है। लगातार प्रयासों से उद्यान में हरियाली हो गई है।
स्कूल में उद्यान
शहर के महलवाड़ा स्थित सूरजपोल शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में तीन साल की मेहनत से स्कूल की शिक्षिका समता वाजपेयी ने दर्जनों पौधों को बड़ा किया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने पौधों के बारे में जानकारी हासिल कर पुरस्कार भी अर्जित किए हैं। स्कूल परिसर में नीलगिरी, शीशम, जामफल, नीबू, केले, अशोक, बेलपत्र, गुलमोहर के पौधे तेजी से बड़े हो रहे हैं। प्रधानाध्यापिका भगवती गेहलोत ने बताया कि पेड़ों को सहेजने के लिए स्कूल की दीवारों पर नारे लिखवाए गए हैं।
पर्यावरण पर प्रतियोगिता
रतलाम। युवाम संस्था द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संबंधी विषयों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। विज्ञप्ति के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन रोटरी क्लब हॉल में सुबह 8.30 बजे होगा। इसके बाद बिगड़ते पर्यावरण से युवाओं में बढ़ते तनाव विषय पर विचार गोष्ठी भी होगी। गोष्ठी में पर्यावरणविद् खुशालसिंह पुरोहित और समाजसेवी गुस्ताद अंकलेसरिया संबोधित विचार रखेंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिता भी होगी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकेगा। विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।-निप्र
महेश कुमार भवरे, हरदा।
सूबे में बांध बनाने के लिए अब तक लाखों हेक्टेयर भूमि डूबोई जा चुकी है,
लेकिन इस का लाभ गुजरात को मिला। अब कांग्रेस एक इंच जमीन भी डूबने नहीं
देगी। प्रदेश में अवैध उत्खनन चरम पर है। इससे सबसे ज्यादा नर्मदा प्रभावित
हो रही है। ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि नर्मदा अपना रास्ता ही बदल ले। ऐसा
हुआ तो प्रदेशके शहर व गांवों में तबाही मचेगी।
यह बात कांग्रेस के
पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कही। वे बुधवार को खातेगांव जाते समय कुछ देर
के लिए हरदा खिरकिया के कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने के निवास पर पार्टी
कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए ठहरे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री
बनने से पहले से ही नरेन्द्र मोदी नर्मदा बांध की ऊंचाई बढ़ाने की बात कह
रहे थे, अब वे प्रधानमंत्री बन चुके हैं, ऐसे में ऊंचाई बढ़ा सकते हैं।
लेकिन मप्र की सरकार इस मुददे पर कोई बयान नहीं दे रही है।
श्री सिंह
ने कहा कि सरकार यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि ऊंचाई बढ़ी तो और कितने गांव
प्रभावित होंगे? हरदा में शायद इस डूब से अछूता न रहे। लोकसभा चुनाव में
हार के बाद कमजोर होती कांग्रेस से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा
कि ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि अब वह आगे नहीं आएगी या खड़ी नहीं होगी।
चुनाव में हार जीत होती रहती है। यही तो प्रजातंत्र का मजा है।
भाजपा
व पहले कांग्रेस को घेरती थी अब कांग्रेस सरकार को घेरेगी। इस दौरान
विधायक डॉ. आरके दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, पूर्व
नपाध्यक्ष हेमंत टाले, नपाध्यक्ष संगीता बंसल, श्याम साकल्ले, मोहन
विश्नोई, इकबाल अहमद, लखनसिंह मौर्य सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे। इससे
पहले श्री सिंह ने कांग्रेसियों से यहां की अंदरुनी समस्याओं व शिकायतों पर
बंद कमरे में चर्चा की।
साल भर का मौका जरूरी
लोकसभा में
भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अब सरकार
को काम करने और जनता से किए वादे पूरे करने के लिए एक साल का समय देना
जरूरी है। फिर भी वादे पूरे नहीं करने पर कांग्रेस जनता के साथ मिलकर उससे
जवाब मांगेगी।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा लंबे समय से है।
उसके खिलाफ मुद्दों की कमी नहीं है। उसे कटघरे में खड़ा करने में जनता से
भी हमें बल मिलेगा। राशन दुकानों से गेहूं केरोसिन नहीं मिल रहा है। पहले
भाजपा सरकार केन्द्र पर आरोप लगाती थी अब तो केन्द्र में भी उन्हीं की
सरकार है फिर ऐसा भेदभाव क्यों हो रहा है? दशकों तक सीमांकन न होना। किसी
की जमीन किसी के नाम करना, उघोगपतियों पर मेहरबानी इस सवालों के जवाब अब
मांगने का वक्त आ गया है। पूर्व सांसद ने कहा कि हरदा में सहकारिता के
क्षेत्र में करोड़ो का ऋ ण माफी घोटाला हुआ है। इसके खिलाफ कांगे्रस
जनांदोलन करेगी। अगले स्थानीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस अच्छा
प्रदर्शन करेगी।
धारा 370 पर स्पष्ट करें रवैया
धारा 370 को
लेकर देश में छिड़ी राष्ट्रीय बहस के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर
केन्द्र सरकार को अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने राम मंदिर, पड़ोसी
देशों के साथ रखे जाने वाले संबंध और आतंकी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए
अपनाई जाने वाली नीति व भारत के रुख को स्पष्ट करने की मांग की। प्रदेश में
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा चुनावी हार के लिए अभा कांग्रेस
की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी
पर दोषारोपण करना ठीक नहीं।
इसके बजाय सभी कोपार्टीको फिर मजबूत
करने के लिए एक जुट होकर पूरी ताकत से काम करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि
अभी तक सब राहुल व सोनिया की ओर अपेक्षा से देखते थे। लेकिन अब वे
कांग्रेसियों की ओर से आशा से देख रहीं हैं। ऐसे में कांग्रेसियों को चाहिए
कि वे गांव व शहरों में निचले स्तर तक घूमकर पार्टी को मजबूत कर बेहतर
प्रदर्शन करें।
– See more at: http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/harda-harda-news-106463#sthash.IZm0yKRO.dpuf