जानकारी के अनुसार अतरारमाफ गांव में रहने वाले कलूटा सिंह फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूब गया था। उसने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये बैंक से 2009 के बाद से 33,000 रुपए निकाले थे। 29 मई को उसका लड़का ब्रजमोहन दिल्ली से आया और नोटिस पर पिता व परिवारजनों से चर्चा की। नोटिस में करीब दो लाख 18 हजार की बकायेदारी होने से कलूटा सदमे में आ गया। नोटिस में उसे दस दिन में रकम न जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई थी। सोमवार की शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ी और घर में ही उसकी मौत हो गई।
ब्रजमोहन के अनुसार पिता नोटिस के बाद से परेशान रह रहे थे, इसी सदमे में उनकी मौत हो गई। महोबा के उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश राय ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के लिए लेखपाल को भेजा जा रहा है। वैसे अब जब सामान्य स्थिति है तो बैंक वसूली तो करेंगे ही।
के महोबा जिले में बैंक का नोटिस एक किसान की मौत की वजह बन गया। त्रिवेणी
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के इस नोटिस में किसान से जो रकम चुकाने को कहा
गया था, वह उधार ली गई रकम की छह गुना थी। इतनी बड़ी रकम चुकाने की बात से
सदमे में आए किसान की मौत हो गई।
अनुसार अतरारमाफ गांव में रहने वाले कलूटा सिंह फसल बर्बाद होने से कर्ज
में डूब गया था। उसने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये बैंक से 2009 के बाद से
33,000 रुपए निकाले थे। 29 मई को उसका लड़का ब्रजमोहन दिल्ली से आया और
नोटिस पर पिता व परिवारजनों से चर्चा की। नोटिस में करीब दो लाख 18 हजार की
बकायेदारी होने से कलूटा सदमे में आ गया। नोटिस में उसे दस दिन में रकम न
जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई थी। सोमवार की शाम अचानक उसकी
हालत बिगड़ी और घर में ही उसकी मौत हो गई।
के अनुसार पिता नोटिस के बाद से परेशान रह रहे थे, इसी सदमे में उनकी मौत
हो गई। महोबा के उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश राय ने कहा कि घटना की जानकारी
मिली है। जांच के लिए लेखपाल को भेजा जा रहा है। वैसे अब जब सामान्य स्थिति
है तो बैंक वसूली तो करेंगे ही।
– See more at: http://naidunia.jagran.com/national-farmer-dies-after-bank-notice-shock-106832#sthash.oOdY0Cn7.dpuf