मध्यप्रदेश की आर्थिक विकास दर विकसित राज्यों में सबसे ज्यादा

भोपाल. मध्यप्रदेश ने आर्थिक विकास दर के मामले में विकसित राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। इसका कारण राज्य में प्राइमरी सेक्टर में महत्वपूर्ण काम होना रहा। वर्ष 2013-14 में प्रदेश की आर्थिक विकास दर 11.08 प्रतिशत दर्ज की गई। वह भी ऐसी स्थिति में जब देश की आर्थिक विकास दर 4.86 फीसदी ही रही। यह बात केंद्रीय आर्थिक सांख्यिकी विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में सामने आई है। 

रिपोर्ट के अनुसार उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, दिल्ली जैसे राज्यों की आर्थिक विकास दर दो अंकों में नहीं पहुंच पाई। वर्ष 2012-13 में 15.05 विकास दर के साथ बिहार देश के सबसे बड़े प्रदेशों में तेजी से विकास करने वाला राज्य था और मध्यप्रदेश 9.89 प्रतिशत विकास के साथ दूसरे नंबर पर था। वर्ष 2013-14 में बिहार की आर्थिक विकास दर  पांचवें स्थान पर पहुंच गई। रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के बाद क्रमश: मेघालय, उत्तराखंड और दिल्ली का स्थान है।

प्रदेश की आर्थिक विकास दर 11 फीसदी होने के यह रहे कारण

आर्थिक मामलों के जानकारों के अनुसार प्रदेश में 2005-06 से 2013-14 के बीच आर्थिक विकास दर में वृद्धि होने की वजह मध्यप्रदेश में प्रायमरी सेक्टर में महत्वपूर्ण काम होना रहा। इनमें प्रमुख रूप से कृषि, पशुपालन, वन और खनिज जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हुए। इससे प्रदेश के आधारभूत ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन हुआ और बिजली की स्थिति सुधरी। साथ ही नई सड़कें, नहरें और भवन का निर्माण हुआ। इससे बाद में सर्विस सेक्टर से जुड़े क्षेत्रों में सुधार हुआ और प्रदेश की विकास दर 11 फीसदी को पार कर गई।

वित्तीय वर्ष     विकास दर    देश में स्थान

2005-2006               5.31                   26

2006-2007               9.23                    16

2007-08                   4.69                    31

2008-09                  12.47                    7

2009-10                   9.56                    12

2010-11                 6.31                    24

2011-12                 9.69                       2

2012-13                 9.89                       2

2013-14                  11.08                  1

 

अन्य बड़े राज्यों की स्थिति (सभी आंकड़े प्रतिशत में)

पश्चिम बंगाल- 7.71

छत्तीसगढ-  7.05

तमिलनाडु- 6.13

आंध्रप्रदेश- 5.51

पंजाब- 5.30

उतर प्रदेश- 5.20

कर्नाटक- 5.05

राजस्थान- 4.60

 

आर्थिक विकास दर

2013-14- 11.08%

2012-13- 9.89%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *