चालू सीजन में 351 लाख गांठ कपास उत्पादन संभव

देश में कपास का उत्पादन पहले अनुमान से 2.75 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) कम रहने का अनुमान है। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई ) के अनुसार चालू वर्ष 2012-13 में देश में 351 लाख गांठ कपास उत्पादन होने का अनुमान है।

प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में अभी तक 294.25 लाख गांठ कपास की आवक हो चुकी है।
सीएआई के अध्यक्ष डी. एन. सेठ के अनुसार वर्ष 2012-13 में देश में 351 लाख गांठ कपास उत्पादन का अनुमान है जो पहले के अनुमान से 2.75 लाख गांठ कम है।

सीएआई ने पहले 353.75 लाख गांठ उत्पादन का अनुमान लगाया था। चालू साल में उत्पादन पिछले साल से कम होने की संभावना है। पिछले साल देश में 373.25 लाख गांठ कपास का उत्पादन हुआ था। चालू सीजन के शुरू में 53.21 लाख गांठ का बकाया स्टॉक बचा हुआ था जबकि 15 लाख गांठ आयात को मिलाकर कुल उपलब्धता 419.21 लाख गांठ होने का अनुमान है।

देश में कपास की सालाना खपत करीब 275 लाख गांठ होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2013 तक उत्पादक मंडियों में 294.25 लाख गांठ कपास की आवक हो चुकी है। कृषि मंत्रालय के दूसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार वर्ष 2012-13 में देश में 338 लाख गांठ कपास का उत्पादन होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *