निर्भया को मरणोपरांत ‘साहसिक महिला पुरस्कार’ देगा अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका ने दिल्ली गैंगरेप घटना की पीड़ित 23 वर्षीय ‘निर्भया’ को
अंतरराष्ट्रीय साहसिक महिला पुरस्कार देने का फैसला किया है।
एक अधिकारिक घोषणा में कल कहा गया कि ‘निर्भया’ को मरणोपरांत इस सम्मान से 8
मार्च को मिशेल ओबामा और विदेश मंत्री जॉन केरी द्वारा नवाजा जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने दुनियाभर की 10 महिलाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित करने
की घोषणा के मौके पर ‘निर्भया’ के बारे में कहा कि भारत की करोड़ों महिलाओं
के लिए उसका निजी कटु अनुभव, न्याय की जंग के लिए दृढता और उसके परिवार की
निरंतर बहादुरी महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढावा देने वाले कलंक और असुरक्षा को हटाने में मदद कर रही है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने :निर्भया: अस्पताल में रहते हुए पुलिस को
दो बार बयान दिये, छह हमलावरों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने की बार बार
मांग की और न्याय को होते हुए देखने के लिए जीवित रहने की इच्छा जताई।

मंत्रालय ने कहा कि उसके संघर्ष से प्रेरित कई भारतीयों की तरह उसका भी
कामकाजी वर्ग के परिवार में जन्म हुआ। परिवार ने उसके सपनों में निवेश करके
चिकित्सा क्षेत्र में पढाई कराई। (भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *