दिल्ली में कड़कड़ाती हुयी सर्दी, न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस पर

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह
न्यूनतम तापमान के मौसम के सबसे निचले स्तर 2.7 डिग्री सेल्सियस पर आ जाने
के कारण दिल्लीवासियों को कड़कड़ाती हुयी सर्दी का सामना करना पड़ा।


आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार
डिग्री सेल्सियस कम है और यह कल के न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस से
कम है। कल का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
तड़के धुंध छाई रहने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया था जो इस मौसम में दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है।
बुधवार को ठंड ने 44 साल का रिकार्ड तोड़ दिया था जब यहां का अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मौसम अधिकारियों ने अनुमान व्यक्त किया है कि कल भी इसी तरह का मौसम रहेगा
और यहां का तापमान चार से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
(भाषा)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *