पंचायत का तालिबानी फैसला, विधवा को मारे गए जूते

फिर एक महिला पंचायत के तालिबानी फैसले का शिकार हो गई। लगभग तीन सौ लोगों के सामने विधवा को अपमानित किया गया। पंचायत सदस्यों ने महिला के चरित्र पर सवाल खड़े करते हुए उसे जूते मारे। महिला का आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उसे बचाने आए उसके 12 साल के बेटे को भी नहीं बख्शा।

पथरी थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली 40 वर्षीया महिला के पति का देहांत हो चुका है। महिला मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। ग्रामीणों का आरोप है कि उसके गांव के ही एक युवक से संबंध हैं। इस पर शनिवार रात को गुर्जर बस्ती में पंचायत बुलाई गई। पंचों की राय थी महिला युवक से शादी कर ले, लेकिन महिला ने ऐतराज जताया।

महिला की नाफरमानी वहां मौजूद लोगों को नागवार गुजरी। उस वक्त पदार्था के ग्राम प्रधान गुलाम मुस्तफा भी मौजूद थे। उनका कहना है कि उन्होंने महिला को बचाने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि मौके पर पुलिस के दो सिपाही भी पहुंचे थे। लेकिन दबंगों ने उन्हें प्रभाव में ले लिया।

अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। पथरी पुलिस को निर्देशित कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।–अरुण मोहन जोशी, एसएसपी हरिद्वार

0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *