सूत्रों के मुताबिक डीजल के दाम 4 से 5 रुपए तक बढ़ सकते हैं। रसोई गैस की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है। केरोसिन तेल की कीमत भी बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ने के लिए जोर दे रहे हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय चाहता है कि डीजल की कीमत 4 से 5 रुपए प्रति लीटर और एलपीजी की कीमत 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई जाए। पेट्रोलियम मंत्रालय हर परिवार के लिए 4-6 एलपीजी सिलेंडर की सीमा लगाने के पक्ष में हैं। कैबिनेट नोट में पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा नहीं है क्योंकि पेट्रोल नियंत्रण मुक्त है।
इससे पहले पिछले हफ्ते भी कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर खबरें थी, लेकिन पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने साफ कह दिया था कि फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।