भोपाल। प्रदेश
के किसानों को खाद बीज के लिए कर्ज बिना ब्याज के मिलेगा। यह ऐतिहासिक
एलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान बचाओ अनुष्ठान आंदोलन के तहत
24 घंटे का उपवास खत्म करने से पहले किया। इस पर अमल इसी खरीफ सीजन यानी एक
अप्रैल 2012 से होगा।

भाजपा खाद के दाम बढ़ाए जाने को लेकर केंद्र
सरकार के खिलाफ एक महीने अभियान चलाएगी और 15 जुलाई को भोपाल में किसान
महापंचायत होगी। इसमें दो लाख किसान शामिल होंगे। विधानसभा के मानसून सत्र
में संकल्प पारित कर केंद्र से खाद के दाम वापस लेने की मांग की जाएगी।
उपवास
समाप्ति के बाद पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद का
मामला देश का मुद्दा है। सभी मुख्यमंत्रियों, सांसदों, राजनीतिक दलों के
अध्यक्षों को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्रियों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर
समर्थन मांगेंगे। पार्टी के सांसद इस मामले को संसद के मानसून सत्र में
जोर शोर से उठाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान परेशान है। हालात ये
हैं कि जब भी फसल आती है दाम गिर जाते हैं। चाहे कपास हो चाहे प्याज हो।
ऐसे में हर कृषि उत्पाद का समर्थन मूल्य और खाद के दाम हर साल तय करने की
जरूरत है। हम किसान महापंचायत के बाद इस संबंध में कार्यशाला भी आयोजित
करेंगे।
सवालों के जबाव में चौहान ने कहा कि बीज के दाम कम करने समेत किसान
हित के सभी मुद्दों पर राज्य सरकार अपने स्तर पर भी विचार कर रही है लेकिन
केंद्र को गंभीरता से फैसला करना ही होगा।
हित के सभी मुद्दों पर राज्य सरकार अपने स्तर पर भी विचार कर रही है लेकिन
केंद्र को गंभीरता से फैसला करना ही होगा।